Search
Close this search box.

आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा अखाड़ा बाजार में16,पिरड़ी में 23परिवार को दी राहत

कुल्लू अपडेट,आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन कुल्लू चैप्टर द्वारा 25 जुलाई मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर आपदा राहत कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है ।
इस मौके पर खराल वैली के न्यूली पंचायत में जो प्राकृतिक आपदा से ग्रसित हुए हैं उन्हें उचित सर्वे द्वारा चिन्हित किए गए लोगों को उनके बुनियादी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को राशन वितरण किया गया । इसके अतिरिक्त कुल्लू जिले के भुंतर में स्थित नशा मुक्ति केंद्र भी प्राकृतिक आपदा के चपेट में आ गया था ।आर्ट ऑफ लिविंग कुल्लू चैप्टर ने वहां पर भी कुछ मेट्रोसिस बांटे ।
आर्ट ऑफ लिविंग के जिला कोऑर्डिनेटर सुंदर ठाकुर ने बताया कि इस तरह के आपदा ग्रसित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाते रहेंगे । उन्होंने यह भी बताया कि राहत कार्य का प्रारंभ करने से पहले जगह-जगह पर उचित सर्वे करके उन लोगों को चिन्हित किया गया जिनको वास्तव में तुरंत राहत पहुंचाने की आवश्यकता है । इसी कड़ी में बुधवार को
अखाड़ा बाजार में पीड़ित 16 परिवारों को राहत सामग्री दी गई।
इसी के साथ बुधवार को पिरडी में 23 परिवार के लोगों को राहत सामग्री दी गई।
इस अवसर पर आपदा ग्रसित कुछ लोगों ने दिल दहलाने वाली आपबीती सुनाई ।सुंदर ठाकुर ने यह भी बताया कि इस तरह के राहत कार्य के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के कुल्लू चैप्टर के स्वयंसेवकों ने ही परस्पर सहयोग से कुछ धनराशि एकत्रित की । उन्होंने उन सभी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस दिव्य कार्य को प्रारंभ करने के लिए अंशदान देकर सहयोग किया । आर्ट ऑफ लिविंग के सर्वे रिपोर्ट के अनुसार अभी बहुत से स्थानों में राहत कार्य करने की आवश्यकता है। अतः इस कार्य के लिए अधिक धनराशि की भी आवश्यकता है ।इस बाबत आर्ट ऑफ लिविंग कुल्लू चैप्टर ने इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर ह्यूमन वैल्यूज़ ( IAHV ) को भी धनराशि सहायता प्रदान करने का प्रस्ताव भेजा है। इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर ह्यूमन वैल्यूज़ आर्ट ऑफ लिविंग का एक ऐसा संस्थान है, जो सामाजिक आर्थिक और पारिस्थितिक सद्भाव के लिए तथा सतत विकास के लिए अपनी पहल में मानव मूल्यों पर आधारित दृष्टिकोण का प्रयोग करता है ।
जिला कोऑर्डिनेटर सुंदर ठाकुर ने यह भी बताया कि सैंज वैली में भी भयंकर प्राकृतिक आपदा की घटना हुई है । वहां पर भी आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक बलदेव ठाकुर की अध्यक्षता में कुछ प्रशिक्षक तथा स्वयंसेवक रात दिन राहत कार्य में जुटे हैं ।
इस राहत कार्य में विशेष रुप से जिला कोऑर्डिनेटर सुंदर ठाकुर ,वरिष्ठ प्रशिक्षक सोनम डोलमा ,सरिता शर्मा, पूर्व अपैक्स के मेंबर संतोष शर्मा, डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट काउंसिल के मेंबर प्रताप शर्मा,प्रशिक्षक हुमा तथा रोहिणी एवं युवा स्वयंसेवक सुशांत शर्मा तथा अभिनव डोगरा एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक डोली ठाकुर ,कमला बौद्ध तथा ज्ञानचंद और भी कई आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवक जुड़े हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज