कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू के भुंतर स्थित पिपलागे में नैणा माता मंदिर में जाग उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया ।इस बार माता की जाग में माता भद्रकाली जी,माता शीतला जी,माता कोयला जी,माता नागरानी जी भी पधारी थी। जाग में माता के गूरों और चेलियों का दहकते अंगारों पर नृत्य देखने के लिए लोग दूर दूर से आए थे । हर साल की तरह इस बार भी सावन माह में भुंतर से सटे पीपलागे में माता नैना के मंदिर में जाग उत्सव धूमधाम से मनाया गया । माता के गूर व चेलियां ने देव खेल आने पर दहकते अंगारों पर नृत्य कर देव शक्ति और आस्था का परिचय दिया ।
माता के आगे श्रद्धालु भी नतमस्तक हुए । इस धार्मिक कार्यक्रम को देखने के लिए जिला कुल्लू व मंडी क्षेत्र से भारी मात्रा में लोग आए हुए थे।रात करीब 2:00 बजे माता नैना ने अपने कारकूनों, हारियानों व देवलुओं के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर मंदिर में प्रवेश किया और देवालय के साथ साथ अंगारों के चारों ओर परिक्रमा करी । इसके बाद जलते अंगारों के बीच हुए नृत्य का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। माता भद्रकाली जी के पुजारी अमित महंत ने कहा कि माता की शक्ति से दहकते अंगारों पर नृत्य करने वालों के पैर में आंच तक नहीं आई । इस दौरान माता नैना देवी के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।




