कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू के भुंतर स्थित पिपलागे में नैणा माता मंदिर में जाग उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया ।इस बार माता की जाग में माता भद्रकाली जी,माता शीतला जी,माता कोयला जी,माता नागरानी जी भी पधारी थी। जाग में माता के गूरों और चेलियों का दहकते अंगारों पर नृत्य देखने के लिए लोग दूर दूर से आए थे । हर साल की तरह इस बार भी सावन माह में भुंतर से सटे पीपलागे में माता नैना के मंदिर में जाग उत्सव धूमधाम से मनाया गया। माता के गूर व चेलियां ने देव खेल आने पर दहकते अंगारों पर नृत्य कर देव शक्ति और आस्था का परिचय दिया।माता नैना इस जाग उत्सव में निसंतान औरतों को संतान प्राप्ति का आशीर्वाद भी देती है। जिन जिन औरतों को बच्चे नही होते वो सब यहां आकर माता रानी से संतान प्राप्ति की प्रार्थना करती है। माता भद्रकाली के पुजारी अमित महंत ने कहा कि नारियल के लिए सभी भक्तों मातारानी ने बोला होता है।अपने भक्तों के दुखों , कष्टों को निवारण करने के लिए सभी अपने अपने घर से नारियल लेकर आते है और यहां पर मातारानी उसी जाग में उनको डालती है। इससे सभी के ग्रह दशाओं का निवारण होता है और जैसा कि आपने देखा होगा मंदिर में यहां बहुत सारी औरतें बैठी हुई थी और जिनके बच्चे नही होते वे संतान प्राप्ति के लिए यहां पर बैठती है और माता रानी आज अपनी जाग के बाद सभी को अपना वरदान देती है, फल देती है और उनको संतान प्राप्ति होती है और भी जो अपनी मनोकामनाएं लेकर के आज के दिन मंदिर में आते हैं।मातारानी उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है।




