Search
Close this search box.

रुद्रनाग में कल माता तारा पटंती का शाही स्नान,आज मणिकर्ण से नकथाण के लिए रवाना 

कुल्लू अपडेट, हिमाचल प्रदेश देवों की पवित्र भूमि है। यहां के कण-कण में देवी-देवताओं का वास है।इसीलिए इसे देवभूमि कहा जाता है। मणिकर्ण घाटी के पड़ेई की माता तारा पटंती जी बीते सोमवार को अपने रुद्रनाग और खीर गंगा के शाही स्नान के लिए लाव-लश्कर,बाजे-गाजे के साथ, हारियानों के संग अपनी यात्रा के लिए रवाना हुयी है । माता हरियानों के साथ देर रात मणिकर्ण पहुंची । इस यात्रा के दौरान उनका पहली रात्रि का विश्राम मणिकर्ण में ही हुआ। उसके बाद आज उन्होंने नकथाण के लिए प्रस्थान किया। आज उनका दूसरी रात्रि का विश्राम नकथाण में ही होगा। कल 3 मई को रुद्रनाग में माता तारा पटंती का शाही स्नान होगा और उसके पश्चात उनका रात्रि विश्राम खीरगंगा में ही होगा। 5 मई को माता का खीरगंगा में शाही स्नान करेंगी और उसके बाद उनका वापसी प्रस्थान होगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज