Search
Close this search box.

हनुमानी बाग में नवजात बच्ची को कूड़े के ढेर में फेकने वाली युवती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

कुल्लू अपडेट ,कुल्लू पुलिस लगातार एक और जहां नशा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर रही है वही अपराधियों को भी सलाखों के पीछे पहुंचा रही है।बीते पहले 4 महीने जिला कुल्लू मुख्यालय के साथ सटे हनुमान बाग़ में में एक नवजात बच्ची का शव कूड़े के ढेर में मिला था और उसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नवजात बच्ची को जन्म देने वाली युवती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि हनुमानी बाग़ में नवजात बच्ची कूड़े के ढेर में मिली थी। इस मामले में युवती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया किया गया था और कोर्ट ने युवती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर युवती को गिरफ्तार किया था।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज