Search
Close this search box.

रोप वे निर्माण को नहीं माने बिजलीमहादेव जी,हारियान केंद्र व राज्य सरकार करें विचार

कुल्लू अपडेट,देवता बिजली महादेव जी के हारियानों की रोपवे के सम्बंध में एक विशेष बैठक भ्रैण गाँव में बिजली महादेव मंदिर परिसर में देवता के कारदार विनेंद्र सिंह जम्वाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जिसमे खराहल तथा कशावरी फाटी के हारियानों ने हिस्सा लिया।इस बैठक में रोपवे के संबंध में सभी उपस्थित हारियानों की विस्तृत चर्चा हुई जिसमे देवता द्वारा पूर्व में देव वाणी के माध्यम से रोपवे नही लगाने के संबंध में देवता के आदेश पर विचार विमर्श किया गया और बैठक के उपरांत यह तय हुआ कि आज सभी उपस्थित हारियानों के सामने देवता को देव रथ की उपस्थिति में पूछा जाए और आज भी गुर के माध्यम से अपनी देव वाणी द्वारा बिजली महादेव जी ने रोपवे नही लगाने का कड़े शब्दों में अपना आदेश कायम रखा जिसे सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से माना गया और यह तय हुआ की देवता जी की बात को प्रदेश तथा केंद्र सरकार के ध्यान में लाया जाएगा।देवता के कारदार विनेंद्र सिंह जम्वाल ने बताया कि पूर्व में भी देवता रोपवे के संबंध में अपनी नाराज़गी ज़ाहिर कर चुके हैं और आज भी सभी हारियानों के सामने पुन: रोपवे लगाने के लिए मना किया है। सभी हारियान देवता के आदेश मानने के लिए प्रतिबद्ध हैं और सरकार के समक्ष भी अपना पक्ष शांतिपूर्ण रूप से रखेंगे और हमे पूर्ण आशा है कि केंद्र व प्रदेश सरकार इस विषय पर पुन: विचार करेगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज