Search
Close this search box.

सावन में कैसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न

आस्थाअपडेट कहा जाता है भोलेनाथ इतने भोले है की हमारे एक लोटा जल चढ़ाने मात्र से ही प्रसन्न हो जाते है । हर हर महादेव जपने से ही हमारे सारे दुख हर लेते है।
ऐसी मान्यता है की भगवान शिव को बेलपत्र बहुत पसंद है। इसलिए सावन के महीने में भोलेबाबा को प्रसन्न करने के लिए भक्त 11 व 21 बेलपत्रों पर ओम नमः शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाते है।
सावन के महीने में लोग इसी प्रकार से भोलेनाथ की पूजा करते है। भगवान शिव को धतुरा भी बहुत पसंद हैं इसलिए भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए धतुरा भी चढ़ाते है।
यदि आपकी कोई मनोकामना है जो पूरी नही हो रही है तो आप इस सावन में एक लोटा जल लेकर उस में कुछ बूंदें गन्ने की डाले और उत्तर दिशा की ओर मुख करके शिवजी को जल अर्पित करें और अपनी मनोकामना मांगे । इसके बाद दोनो हाथ जोड़ कर प्रार्थना करें आपकी इच्छा अवश्य पूरी होगी
1 यदि आपके घर में कोई भी समस्या है तो आप सावन में रोज सुबह घर में गोमूत्र का छिड़काव करें और साथ h साथ धूप जलाएं।
2 यदि आपके विवाह में कोई अड़चन आ रही हैं तो आप सावन के महीने में रोज शिवलिंग पर केसर मिला दूध चढ़ाएं, इससे विवाह के योग जल्दी बनते है।
3 सावन में रोज नंदी को हरा चारा खिलाने से जीवन में सुख समृद्धि आयेगी और मन प्रसन्न रहेगा ।
सावन में गरीबों को भोजन करवाने से आपके घर में अन्न की कभी कमी नही होगी और साथ ही साथ पितरों को भी शांति मिलेगी ।
भगवान शिव को धतुरा, बेलपत्र, भांग, इत्र, चंदन ,केसर ,अक्षत ,शक्कर ,गंगाजल , शहद,घी,दही, गन्ना और फूल बेहद पसंद है
सभी लोग सावन में इन्ही सब वस्तुओं के उपयोग से भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करते है ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज