कुल्लू अपडेट ,सावन का त्यौहार भगवान् भोलेनाथ का त्यौहार माना जाता है | जगह जगह लोग भगवान् शंकर की पूजा करते है और उनसे अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना करते है | जिला कुल्लू में विभिन्न मंदिरो में खीर भंडारे का आयोजन किया जाता है | इसी क्रम में आज भुंतर के साथ सटे बड़ा भूईन गांव जहां देवता सूरजपाल महाराज जी का भव्य मंदिर है जहां आज खीर भंडारे का आयोजन किया गया था पहले ब्राह्मणों के द्बारा जप पाठ किया गया और उसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा खीर भंडारे का प्रशाद ग्रहण किया गया | श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन भी किया गया

Author: Kullu Update
Post Views: 273



