कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू के मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सुरजीत राव ने निर्देश जारी किए थे कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम-2009 के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को अपने स्कूलों में 25 प्रतिशत आरक्षण वाली सीटों पर दाखिला दें और अब इसी पर अमल करते हुए मदर टच स्कूल पिरड़ी के द्वारा गरीब परिवार से सम्बन्ध रखने वाले लगघाटी के बडाग्रां निवासी कालू राम और कौशल्या देवी के दो जुड़वाँ बच्चे भास्कर और भार्गव का दाखिला नर्सरी में किया गया। फिलहाल कालू राम का परिवार लोरन में रहता है और स्कूल की ओर से बच्चों को स्कूल आने जाने के लिए ट्रांसपोर्ट की सुविधा फ्री दी जाएगी।साथ ही न कोई एडमिशन फीस ली गयी और हर महीने दी जाने वाली फ़ीस माफ़ की गयी है एवं किताबें भी दी जाएँगी।वही कालू राम को सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधा का लाभ पहुंचाने में कारसेवा संस्था ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई और पूरी जाँच पड़ताल करने के बाद स्कूल के साथ तालमेल बिठाया और अब कालू राम के बच्चो का दाखिला हुआ।कार सेवा दल के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने भारत सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सरकार ने जो यह स्कीम निकाली है कि जितने भी प्राइवेट स्कूल है उनमे 25% बीपीएल परिवार के बच्चों को निशुल्क शिक्षा का प्रावधान है। इसको देखते हुए कार सेवा दल ने सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के माध्यम से लोगों तक यह सूचना पहुंचाई थी कि जो बीपीएल परिवार के बच्चे हैं और जो अच्छे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ना चाहते हैं। वे बच्चे संस्था के कार्यालय में अपने डाक्यूमेंट्स लेकर आए। बहुत सारे बच्चों ने इसके लिए आवेदन भी किया था। इसी के तहत आज BPL परिवार के दो बच्चों को मदर टच मौहल स्कूल में एडमिशन करवाई गई और उन्होंने कहा कि इनके आने जाने का और फीस का सारा प्रबंध निशुल्क होगा।वही स्कूल की प्रधानाचार्या रेखा राणा ने बताया कि स्कूल की ओर से बच्चों को स्कूल आने जाने के लिए ट्रांसपोर्ट की सुविधा फ्री दी जाएगी।साथ ही न कोई एडमिशन फीस ली गयी और हर महीने दी जाने वाली फ़ीस माफ़ की गयी है एवं किताबें भी दी जाएँगी।वही इस अवसर पर स्कूल की एमडी अनीता ,कारसेवा संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह,सदस्य अमित शर्मा,विवेक सूद,कार्यालय सहायक बबीता मौजूद रही।
Author: Kullu Update
Post Views: 33



