Search
Close this search box.

मंडी लोकसभा से चुनाव लड़ने का सवाल,महेश्वर सिंह बोले,जीत और हार तो समीकरण बताता है

कुल्लू अपडेट ,मंडी लोकसभा से पूर्व सांसद एवं कुल्लू सदर से पूर्व विधायक महेश्वर सिंह इन दिनों दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियो से मुलाकात कर रहे है वही दिल्ली में जब एक निजी चैनल ने इंटरव्यू के दौरान महेश्वर सिंह से आने वाले चुनावों में मंडी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के बारे में प्रश्न पूछा तो उन्होने कुछ इस प्रकार उत्तर दिया और कहा कि जीत और हार तो समीकरण बताता है, केवल कुल्लू वाले ही नहीं बाकि सब लोग भी मुझे दिल से प्यार करते है मंडी हमसे बड़ा जिला है कुल्लू तो हमारा छोटा जिला है मैं छोटे जिले का आदमी हूँ और मंडी ने मुझे भरपूर प्यार और आर्शीवाद दिया है और अगर रामपुर में कोई इनका मुकाबला कर सकता है तो वह केवल में हूँ और ये में ऐसे ही नहीं कहता मेरे को वहां पर 40 -45 % वोट मिले थे चाहे वीरभद्र सिंह जी भी थे तब भी मुझे 40 -45 % वोट किन्नौर लाहुल – स्पीति में मिले थे और इन ट्राइवल एरिया में मेरी जीत थी वे आगे कहते है की में देव संस्कृति से जुड़ा हुआ आदमी हूँ इसलिए देव समाज भी मेरे साथ है और अपनी संस्कृति से भी में बहुत प्यार करता हूँ लोक संस्कृति से.

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज