Search
Close this search box.

मनाली में ठाकुर दास,कुल्लू में ठाकुर चंद,बंजार में परमानन्द,आनी में योगेश भार्गव भाजपा मंडलाध्यक्ष

कुल्लू अपडेट,जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने जिला भाजपा के चारों मंडल अध्यक्षों के नाम की सूची प्रेस को जारी कर दी है।प्रेस को सूची जारी करते हुए जिला अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल,प्रदेश के पदाधिकारियों व जिला के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करने के पश्चात ही जिला के चारों मण्डल अध्यक्षों के नामों की सूची जारी की जा रही है। उन्होने बताया कि भाजपा के कुल्लू मंडल से ठाकर चन्द मंडल अध्यक्ष होंगे।मनाली भाजपा मंडल के मंडल अध्यक्ष ठाकर दास होंगे। बंजार भाजपा मंडल के मंडल अध्यक्ष परमानद होंगे।इसी प्रकार आनी भाजपा मंडल के मंडल अध्यक्ष योगेश भार्गव होंगे।अरविंद चंदेल ने बताया कि यह नियुक्तियां तुरन्त प्रभाव से लागू होंगी।उन्होंने सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया है कि वह शीघ्र अति शीघ्र अपने अपने मंडलों की कार्यकारिणी का गठन करने का कार्य शुरू करें।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज