Search
Close this search box.

शिल्ह गाँव में मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम,विधायक सुरेंद्र शौरी ने किया पौधारोपण

कुल्लू अपडेट ,पीएम मोदी ने 30 जुलाई को मन की बात’ के 103वें संस्करण के दौरान ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान की घोषणा की थी। इस अभियान में वीरों को याद करने के लिए देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है जिसके तहत बंजार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बलागाड़ के शिल्ह गाँव में “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के तहत वीर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों की गौरवगाथा को प्रकट करते हुए विधायक सुरेंद्र शौरी ने शिलापट्ट का उद्घाटन और स्थानीय महिला व युवक मंडलों के साथ पौधारोपण भी किया।कार्यक्रम के तहत दिल्ली में अमृत वन की स्थापना के लिए कलश में मिट्टी एकत्र की और सफ़ाई अभियान भी चलाया।देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले भारत माता के सभी वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि दी और तिरंगा यात्रा भी निकाली गयी।वही सुरेंद्र शौरी ने प्रत्येक प्रदेश वासी से आह्वान किया है कि अपनी माटी का वंदन व वीरों का अभिनंदन करते हुए अपनी सेल्फी https://merimaatimeradesh.gov.in/step पर अवश्य अपलोड करें।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज