Search
Close this search box.

9 अगस्त से 30 अगस्त तक मेरी माटी मेरा देश अभियान

कुल्लू अपडेट,मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत ग्राम पंचायत खोखन के धाराबेहड में सराज युवक मंडल अप्पर धाराबेहड द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सूबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन रिटायर्ड चौबे राम,डोगरा रेजीमेंट का वनरक्षक मनीराम द्वारा स्वागत किया गया एवं देश के लिए उनकी सेवाओ के लिये स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।उसके पश्चात चौबे राम के द्वारा पंचप्रण की शपथ दिलाई गई एवं पौधारोपण किया गया जिसमें 50 बान तथा 100 देवदार के पौधे रोपित किए गए तथा जंगल में एक अमृत वाटिका का निर्माण किया गया। जिसके बाद राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ , वही नग्गर खंड में महिला मंडल तांदला द्वारा पौधारोपण के साथ पंच प्रण की शपथ ली गई एवं बंजार खंड में स्वयं सहायता समूह मनहम बनोगी द्वारा पौधारोपण किया गया। बंजार खंड के ग्राम पंचायत बलागाड़ के शिल्ह गाँव में बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी द्वारा “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के तहत वीर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों की गौरवगाथा को प्रकट करते शिलापट्ट का उद्घाटन और स्थानीय महिला व युवक मंडलों के साथ पौधारोपण किया गया
कार्यक्रम के तहत दिल्ली में अमृत वन की स्थापना के लिए कलश में मिट्टी एकत्र की और सफ़ाई अभियान भी चलाया।
देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले भारत माता के सभी वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई एवं प्रत्येक प्रदेश वासी से आह्वान किया गया कि अपनी माटी का वंदन व वीरों का अभिनंदन करते हुए अपनी सेल्फी https: //merimaatimeradesh.gov.in/ पर अवश्य अपलोड करें। वही कुल्लू में महाकाल महिला मंडल शिल्ह ग्राम पंचायत बर्शैनी में पौधारोपण कर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी रवींद्र द्वारा पंच प्रण की शपथ दिलाई गई

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज