Search
Close this search box.

अब तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध,विकास संबंधी कामों/परियोजनाओं के लिए ही मिलें-सुन्दर ठाकुर

कुल्लू अपडेट हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में होने वाले तबादलों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।इस बाबत हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।आदेशों की प्रति सभी विभागों के प्रशासनिक सचिवों, विभाग अध्यक्षों, जिला उपायुक्तों और उपमंडल आयुक्तों को भी भेज दी गई है।सरकार ने आगामी आदेशों तक ट्रांसफर पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए कहा है.वही मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश सरकार के कर्मचारी केवल विशेष मामले में ही ट्रांसफर करवा सकेंगे।इसके लिए भी उन्हें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से विशेष अनुमति लेनी होगी।विशेष मामलों में जनजातीय इलाकों में अधिकारियों और कर्मचारियों की पोस्टिंग, रिटायरमेंट, प्रमोशन और नया पद सृजित करने की अनुमति दी जा सकेगी।इसके अलावा जहां अनुशासनात्मक कार्रवाई, विजिलेंस के मामले और आपराधिक कार्रवाई इत्यादि के मामले होंगे।वहां मुख्यमंत्री की अनुमति के बाद तबादले किए जा सकेंगे. बिना मुख्यमंत्री के आदेशों के कोई तबादले नहीं किए जाएंगे।आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आदेशों के बिना कोई ट्रांसफर नहीं होगा।वहीँ अब हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर ने अपने फेसबुक पर आधिकारिक पेज पर लोगों से निवेदन किया कि सरकार के आदेश अनुसार तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। कृपया विकास संबंधी कामों/परियोजनाओं के लिए ही मिलें। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज