Search
Close this search box.

15अगस्त को सांस्कृतिक संध्या जश्न- ए -आजादी का कलाकेंद्र ढालपुर में होगा आयोजन

कुल्लू अपडेट,उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने जानकारी देते हुए कहा कि15 अगस्त 2023 को 77 वें स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर आज़ादी की लड़ाई के शहीदों को
श्रद्धांजलि देने के लिए एक सांस्कृतिक संध्या जश्न- ए -आजादी का आयोजन किया जाएगा।उपायुक्त ने बताया कि इस जश्न-ए- आजादी संध्या में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि होंगे और मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर कार्यक्रम की अध्यक्षता करगें।उपायुक्त ने बताया कि इस संध्या का आयोजन ऐतिहासिक स्वर्गीय लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र ढालपुर में सायं 5 बजे से आठ बजे तक किया जाएगा।कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पुलिस का बैंड हरमोनी ऑफ़ पाइन्स, कुल्लू ,मंडी व सिरमौर जिले के लोक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहगें।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज