Search
Close this search box.

14 अगस्त सीएम सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह कुल्लू में,कांग्रेस ने बनाई रणनीति

कुल्लू अपडेट,ज़िला कुल्लू कॉंग्रेस कमेटी की विशेष बैठक ज़िला अध्यक्ष सेस राम आज़ाद की अध्यक्षता में विश्राम गृह मौहल में सम्पन्न हुई। बैठक में पिछले दिनों ज़िला में हुई भारी त्रासदी से हुए नुकसान की भरपाई के लिये पूर्व में दिये गये सुझाव तथा सरकार को दिये प्रस्ताव को लेकर समीक्षा की गयी। बैठक में आगामी 14 अगस्त को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं मण्डी संसदीय क्षेत्र की सांसद एवं प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह के ज़िला कुल्लू के दौरे को लेकर विशेष रणनीति बनाई गयी। बैठक में ज़िला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज