Search
Close this search box.

हिमालयन ब्रदर ट्रस्ट नग्गर ने आपदा से बेघर हुए 29 लोगो को बांटी 4 लाख 50 हज़ार रूपये की राशि

कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू में आपदा से बहुत नुकसान हुआ है और मनाली उपमंडल के माहिली गांव के लगभग 29 परिवारॉ के 147 सदस्य बेघर हो गए है और जिनकी मदद के लिए हिमालयन ब्रदर ट्रस्ट नग्गर आगे आया और ट्रस्ट की ओर से सभी लोगो को राशन और जरूरत का सामान दिया गया था।साथ ही ट्रस्ट के द्वारा जिला कुल्लू के विभिन्न स्थानों में आपदा से प्रभावित हुए लोगों की जा रही है।ट्रस्ट के सदस्यों ने कुल्लू जिले के नग्गर खंड के माहिली गांव ,गांव पारशा,शरण ,कटराईं के बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत के रूप में प्रति परिवार10 हज़ार से 15 हज़ार से रुपये के चेक वितरित किये और कुल योग वितरित राशि को कुल 4 लाख 50 हज़ार की राशि वितरित हुई।29 प्रभावित परिवारों को राशन दिया। हुआ वही ट्रस्ट के द्वारा और भी प्रभावित परिवारों की मदद की जा रही है।वही इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य भृगु आचार्य ,आकांशा ठाकुर,राकेश ठाकुर,वर्षा,रुपासनी शर्मा,नवीन ठाकुर,कमलेश ठाकुर,बालकराम,नीरज आचार्य,भारत भूषण ,अंशु राणा,सुमित भल्ला,उमेश,नादिया,सुरजना मौजूद रही।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज