Search
Close this search box.

रास्ते बंद,नहीं आ रहे तेल के टैंकर,अब कुल्लू में पेट्रोल पंप में तेल बेचना हुआ बंद

कुल्लू अपडेट ,पिछले कुछ समय से भारी बारिश के कारण हिमाचल के कई हिस्सों में लगातार तबाही का मंजर देखने को मिला है।बीती रात हुई भारी बारिश के कारण पंडोह में कैंची मोड़ के पास नेशनल हाईवे का एक बहुत बड़ा हिस्सा नदी में जा गिरा और बारिश के कारण कुल्लू में मंडी जाने वाला रास्ता जगह जगह लैंडस्लाइड होने के कारण बंद हो चुका है। जिसके कारण एक बार फिर से कुल्लू में पेट्रोल और डीजल की कमी हो गयी है क्यूंकि बाहर से पेट्रोल और डीजल के टेंकर रास्ते बंद होने के कारण कुल्लू नहीं आ पा रहे है। इसकी वजह से कुल्लू के अधिकतर पेट्रोल पम्पों शास्त्रीनगर, अखाडा, भुंतर, रामशिला आदि में पेट्रोल डीजल देना बंद कर दिया है। जिसके कारण आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

पेट्रोल न होने  से सूना पड़ा शास्त्रीनगर  का पेट्रोल पंप

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज