कुल्लू अपडेट, पर्यटन नगरी मनाली में बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से सैलानी घूमने आते हैं। इसी के चलते मनाली में पार्किंग की DSP क्षमा दत्त शर्मा ने कहा कि पिछले महीने अप्रैल 2023 में टोल प्लाजा डौहलूनाला से प्राप्त डाटा के अनुसार मनाली में 1लाख 28हज़ार 562 गाड़ियां आई है। मनाली एक छोटा सा टाउन है और ऐसे में इतनी गाड़ियों के लिए मनाली में पार्किंग की भी उचित व्यवस्था नहीं है। ट्रैफिक को रेगुलेट करने का पूरा प्रेशर मनाली पुलिस पर रहता है। अब समर सीजन शुरू हो चुका है और सैलानियों की संख्या भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसलिए मनाली में अच्छी ट्रैफिक व्यवस्था होनी चाहिए। इसीलिए मनाली टाउन को 8 सेक्टर में डिवाइड किया गया है। हर सेक्टर में एक ऑफिसर की नियुक्ति कर दी है और हर सेक्टर में हर पॉइंट पर पुलिस कर्मचारी, महिला कर्मचारी और होमगार्ड कर्मचारी को तैनात किया गया है। पिछले महीने मनाली में काफी बारिश हुई है और मनाली के ऊपरी इलाकों में बर्फ़बारी भी हुई है। ऐसे में बर्फ में कभी कभार गाड़ियां भी स्किट हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में पुलिस कर्मियों ने अच्छे से गाड़ियों को निकाला है अच्छे से काम किया है। कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं हुई है। बारिश के दिनों में भी पुलिसकर्मियों ने, महिला पुलिस कर्मियों ने अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा से निभाई है। उन्होंने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य है कि जो मनाली की जनता है और जो सैलानी बाहर से मनाली घूमने आ रहे हैं उनको यहां पर एक अच्छी यातायात व्यवस्था मिले। उनकी सुरक्षा को भी सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है जिसको हम पूरी निष्ठा से पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं।
Author: Kullu Update
Post Views: 68



