Search
Close this search box.

मेरी माटी मेरा देश “माटी को नमन ,वीरों का वंदन “कार्यक्रम के तहत दियार,नोर,बनोगी में पौधारोपण

कुल्लू अपडेट,मेरी माटी मेरा देश “माटी को नमन ,वीरों का वंदन “ कार्यक्रम का आयोजन आज ग्राम पंचायत दियार में सशस्त्र सीमा बल शमशी ,नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के तत्वाधान में ब्रह्म युवक मंडल ओसन द्वारा आयोजित किया गया । सर्वप्रथम सशस्त्र सीमा बल के जवानो,युवा मंडल ,प्रगति महिला मंडल के द्वारा पंच प्रण की शपथ ली गई ,जो राष्ट्रीय एकता एवं एक एकजुटता को बनाये रखने के साथ ही भारतीय विरासत पर गर्व करना सीखाती है ,जिसके बाद सभी उपस्थित लोगों के द्वारा वसुधा वंदन के तहत पौधारोपण किया गया ,जिसमें 75 पौधे रोप कर अमृत वाटिका का निर्माण किया गया । युवक मंडल एवं महिला मंडल द्वारा मिलकर इस अमृत वाटिका का ध्यान रखा जाएगा , युवक मंडल के प्रधान मनोज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण एक आवश्यक कदम है लेकिन इसके साथ ही जंगल एवं पेड़ पौधों को बचाना भी उतना ही जरुरी है , बढ़ता हुआ जलवायु परिवर्तन पर्यावरण असंतुलन का ही उदाहरण है | इस मौके पर सशस्त्र सीमा बल से डॉ अनिल कुमार जी ,सहायक कमांडेंट जिया लाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे ,दियार पंचायत के वार्ड सदस्य नीलम जामवाल ,प्रगति महिला मंडल की प्रधान पूजा देवी उपस्थित रही ।मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे देश से 7500 कलशों में देश के सभी हिस्सो से आयी माटी एवं पौधों से मिलकर देश की राजधानी दिल्ली में नेशनल वॉर मेमोरियल के समीप अमृत वाटिका का निर्माण किया जायेगा ये अमृत वाटिका एक भारत श्रेष्ठ भारत का एक भव्य प्रतीक बनेगी , वही माटी को नमन वीरो का वंदन के तहत निरमंड खंड में नव युवक मण्डल चिमटी ग्राम पंचायत नोर में पौधारोपण कर पंच प्रण की शपथ ली गई , तो सैंज के ग्राम पंचायत बनोगी के जागृति स्वयं सहायता समूह ,महिला मंडल मन्याशी के द्वारा पौधारोपण कर शपथ ली गई । इसमें महिला मंडल की प्रधान डोलमा देवी , सचिव भागा देवी एवं सभी सदस्य उपस्थित रहे ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज