कुल्लू अपडेट ,पिछले कुछ समय से भारी बारिश के कारण हिमाचल के कई हिस्सों में लगातार तबाही का मंजर देखने को मिला है। बारिशों का दौर अभी भी जारी है फिलहाल कुल्लू पुलिस की तरफ से एक बार फिर से अपडेट जारी की गयी है जिसमें उन्होने कुल्लू से मंडी जाने वाले रास्तों के बारे में बताया है | कुल्लू – मंडी वाया पंडोह , कुल्लू – मंडी वाया कमांद , कुल्लू – पंडोह ,कुल्लू -मंडी वाया चैलचौक जगह जगह लैंडस्लाइड के कारण अभी भी बंद है| जिसके कारण कुल्लू का संपर्क मंडी व् अन्य जगहों से कट चुका है कुल्लू पुलिस एवं प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है की वे संकट की घडी में संयम बनाकर रखें |

Author: Kullu Update
Post Views: 1,807



