कुल्लू अपडेट, देव भूमि हिमाचल प्रदेश में देवी देवताओं के सम्मान में विभिन्न मेले बनाए जाते हैं। ऐसे ही आनी-सिराज क्षेत्र के आराध्य देवता श्री शमशरी महादेव जी के सम्मान में दो-दिवसीय बाहु ठिरशु मेला मनाया जा रहा है। इस मेले का शुभारंभ ग्राम पंचायत देउठि के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा देवरीति के अनुसार विधिवत रूप से किया जाएगा। मेले में सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जा रहा है। सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा आनी मंडल के अध्यक्ष बेद राम ठाकुर होंगे। इस सांस्कृतिक संध्या में मुख्य कलाकार सुकेती नाटी किंग पाल सिंह के द्वारा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया जाएगा। 4 मई को महिला मंडल की नाटी प्रतियोगिता और रस्साकस्सी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। महिला मंडल की इन प्रतियोगिताओं के मुख्य अतिथि लामिधार के समस्त कर्मचारी गण होंगे। 12 बजे आउटर सिराज क्षेत्र के आराध्य देव चजाई नाग का स्वागत किया जाएगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि ब्लॉक कांग्रेस आनी के अध्यक्ष उपेंद्र कांत मिश्रा होंगे।
Author: Kullu Update
Post Views: 33



