Search
Close this search box.

उम्मीद जगी आयेंगें तेल के टैंकर,आज देर शाम खुल सकता है मंडी वाया बजौरा कंडी कटौला मार्ग

कुल्लू अपडेट, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग जी द्वारा जानकारी दी गयी है की आज किसी भी वाहन को कुल्लू से मंडी वाया बजौरा कंडी कटौला से जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी क्यूंकि आज दोपहर 3 बजे के बाद सड़क मार्ग को रख रखाव के लिए बंद किया जाएगा इस बीच केवल कंडी कटौला मार्ग में फंसे हुए वाहनों को ही निकाला जाएगा | इसलिए उन्होने जनता से निवेदन किया है कि कोई भी इस मार्ग से यातायात न करे| उन्होने यह भी कहा की इस मार्ग से रात्रि के समय पेट्रोल डीजल के टैंकर एवं सिलैण्डर की बड़ी गाड़ियों को मंडी से कुल्लू की तरफ भेजने का प्रयास किया जाएगा |अतः छोटे वाहनों की आवाजाही के बारे में अलग से सुचना जारी कर दी जाएगी | किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला प्रशासन कुल्लू को इन नंबरो पर सूचित करें :- 01902 -225631 ,225632
या फिर आपातकालीन दूरभाष नंबर – 1077 (टोल फ्री )संपर्क करें या व्हाट्सएप करें 94594 -85157

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज