कुल्लू अपडेट , पिछले कुछ समय से भारी बारिश के कारण कुल्लू से मंडी जाने वाले सभी रास्ते जगह जगह लैंडस्लाइड होने के कारण बंद थे | रास्ते बंद होने के कारण कुल्लू का संपर्क मंडी और अन्य जगहों से पूरी तरह कट चुका थे जिसके कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था| पेट्रोल डीजल और सिलेंडर की गाड़िया भी मंडी में ही फंसी हुई थी | पिछले कल उपायुक्त कुल्लू ने सूचना जारी की थी की मंडी से कुल्लू वाया कंडी कटौला रास्ते को बहाल कर दिया है परन्तु इस रास्ते से फ़िलहाल जरूरी सामान के वाहनों (पेट्रोल डीजल के टैंकर सिलेंडर की गाड़िया , राशन का सामान) की आवाहजाही ही होगी | आज सुबह पेट्रोल और डीजल की गाड़िया , सिलेंडर की गाड़िया , राशन के सामान की गाड़ियों को मंडी से कुल्लू की तरफ वाया कंडी – कटौला होते हुए रवाना किया गया | कुल्लू प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वह संयम से काम लें बहाली का काम प्रगति पर है जल्द ही अन्य रास्तों से भी यातायात की आवाहजाही आरम्भ कर दी जाएगी |




