कुल्लू अपडेट,घरेलू कंपनी Noise ने अपने नए ईयरबड्स Noise Buds VS106 को लॉन्च कर दिया है। Noise Buds VS106 की बैटरी को लेकर 50 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। Noise Buds VS106 के साथ चार माइक्रोफोन दिए गए हैं। Noise Buds VS106 के साथ तीन इक्विलाइजर मोड दिए गए हैं।
Noise Buds VS106 को लेकर कंपनी ने क्रिस्टल क्लियर ऑडियो का दावा किया है। न्वाइज के इस ईयरबड्स के साथ चार माइक हैं और चारों ENC के साथ आते हैं। Noise Buds VS106 बिक्री अमेजन और कंपनी की साइट से शुरू हो गई है। इसकी कीमत 1,299 रुपये रखी गई है।
इसके साथ Instacharge टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है जिसे लेकर 10 मिनट की चार्जिंग के साथ 200 मिनट के बैकअप का दावा है। Noise Buds VS106 में 10mm का ड्राइवर है और गेमिंग को लेकर 40ms की लैटेंसी का दावा है।
Noise Buds VS106 को जेट ब्लैक, स्काई ब्लू और क्लाउड व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए BT v5.3 मिलता है और वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX5 की रेटिंग मिली है।




