Search
Close this search box.

जुआणी महादेव जी का सतयुगी मोहरा हुआ पिंडी पर विराजमान, 19 अगस्त को जुआणी शाऊण

कुल्लू अपडेट ,आज खराहल घाटी के आराध्य जुआणी महादेव जी का प्रकटोत्सव मनाया जा रहा है मध्य रात्रि से ही महादेव जी का सतयुगी मोहरा पिंडी पर विराजमान है | अब से लेकर 21 अगस्त देवता के हारियानों को खेती बाड़ी करने की मनाही है | जब तक सतयुगी मोहरा पिंडी पर विराजमान रहेगा तब तक हरियान खेतीबाड़ी नहीं कर पाएंगे | मोहरे को स्थापित करने के पश्चात आज देवते का रथ सजाया जाएगा उसके बाद देवता पूरे गांव में परिक्रमा के लिए जाएगा | 19 अगस्त से जुआणी शाऊण का आगाज होगा अतः आप सभी सादर आमंत्रित है |

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज