कुल्लू अपडेट ,हिमाचल के 6 जिलों में सेब की अधिक पैदावार होती है, इसमें किन्नौर और शिमला जिला में सबसे ज्यादा पैदा होता है। इसके बाद कुल्लू, मंडी, सिरमौर और चंबा में भी सेब की पैदावार होती है। प्रदेश में हर साल ढाई से 3 करोड़ सेब की पेटियां देश प्रदेश के विभिन्न मंडियों में भेजी जाती हैं। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने स्वतंत्रता दिवस के समारोह में सेब का समर्थन मूल्य बढ़ाने की घोषणा की है । अरसे से दाम 50-50 पैसे या एक रुपये की दर से ही बढ़ता रहा है। इसे बढ़ाकर 10.50 से 12 रुपये किया गया । किसानो और बागबानों को कहीं न कहीं मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से राहत मिलेगी |

Author: Kullu Update
Post Views: 491



