Search
Close this search box.

प्रेस क्लब का ग्रीन हिमालय,क्लीन हिमालय अभियान जारी

कुल्लू अपडेट, प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू का ग्रीन हिमालय,क्लीन हिमालय अभियान जारी है। इस कड़ी में गुरुवार को सीनियर सैकेंडरी स्कूल जगतसुख में पौध रोपण कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्या निर्मला ठाकुर व उनके स्टाफ का अथाह योगदान रहा। प्रेस क्लब आफ कुल्लू के अभियान में एनएसएस तो पहले से ही जुड़ा है और आज इस अभियान में इको क्लब हामटा ने भी सहभागिता निभाई। प्रेस क्लब के ब्रेंड एंबेसडर एवं ग्रीन मेन किशन ठाकुर के अथक प्रयासों से यह कार्यक्रम सफल हो रहा है। पिछले चार वर्षों से यह अभियान चलाया हुआ है और कुल्लू से लेकर लेह-लद्दाख तक कार्य किया जा रहा है। प्रथम चरण में जागरूकता अभियान चलाया गया और हिमालय के पर्यावरण को बचाने व हिमालय की स्वच्छ रखने के लिए कार्य किया गया। वहीं दूसरे वर्ष में विभिन्न क्षेत्रों में पौध रोपण का कार्यक्रम किया गया। जबकि तीसरे चरण स्कूली स्टाफ व स्कूली बच्चों को सम्मानित किया गया जिनका पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान रहा है। वहीं अगले चरण में नदियों व दर्रों की सफाई व अब स्कूलों में पौध रोपण का कार्यक्रम शुरू किया है ताकि हमारा हिमालय ग्रीन हो और हमारा भविष्य स्कूली बच्चे पर्यावरण के प्रति जागरूक हो। प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू के प्रधान धनेश गौतम ने बताया कि क्लब ने कई सामाजिक कार्य शुरू किए हैं। उन्होंने प्रेस क्लब के एंबेसेडर किशन लाल व कल्पना ठाकुर का आभार प्रकट किया कि वे ग्रीन हिमालय व क्लीन हिमालय अभियान को कामयाब बना रहे हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज