Search
Close this search box.

अटल टनल रोहतांग के दक्षिणी छोर में सड़क में फिसलन से फंसी गाडी पुलिस जवानो ने सुरक्षित निकाली

लाहौल स्पीति ,आज सुबह से ही मौसम खराब रहा, व रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिसके कारण इलाका में सड़कें फिसलन भरी हो गई। आज देर शाम जब पुलिस अधीक्षक जिला लाहौल-स्पिति अटल टनल रोहतांग की सुरक्षा में तैनात तृतीय भारत आरक्षित वाहिनी के जवानो की धुन्धी स्थित रिहाईश के निरीक्षण के बाद  वापिस जिला मुख्यालय केलांग की ओर आ रहे थे, तो वहीं अटल टनल रोहतांग के दक्षिणी छोर से कुछ दुरी पीछे बारिश की वजह से सड़क गीली व फिसलन भरी होेने के कारण एक गाड़ी (छोटा हाथी) सड़क से फिसलकर किनारे में फंसा हुआ पाया गया, जो चालक ने काफी देर से वहां पर फंसा होने बारे बताया। पुलिस जवानो की की कड़ी मेहनत के बाद फंसी हुई गाड़ी को वहां से सुरक्षित निकाला गया, गाड़ी को निकालने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय के निजी सुरक्षा अधिकारी  विनोद व चालक  डिंपल व रिहाईश धुन्धी से आए देवेन्दर, तिलक, सुरेश, महेशवर, हिमत व अनिल द्वारा कडी़ मेहनत करते हुए आम जनता के प्रति अपनी कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण पेश किया। वही पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने आम जनता से जिला में खराब मौसम के अनुमान की सुरत में जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा वाहन चालकों की सुरक्षा के मद्देनजर जारी दिशा निर्देशों की पालना करने बारे आग्रह किया है, जिससे कि किसी भी तरह की अनहोनी होने से रोका जा सके। किसी भी सम्बन्धित जानकारी के लिये निम्नलिखित दूरभाष नम्बरों पर सम्पर्क करके सूचना प्राप्त की जा सकती है।जिला आपदा नियंत्रण कक्ष- 94594 61355,जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष- 89880 92298
 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज