कुल्लू अपडेट ,पिछले कुछ समय से भारी बारिश के कारण हिमाचल के कई हिस्सों में लगातार तबाही का मंजर देखने को मिला है। बारिशों का दौर अभी भी जारी है फिलहाल कुल्लू पुलिस की तरफ से एक बार फिर से अपडेट जारी की गयी है जिसमें उन्होने कुल्लू से मंडी जाने वाले रास्तों के बारे में बताया है | कुल्लू – मंडी वाया पंडोह रोड लैंडस्लाइड के कारण बंद है कुल्लू – मंडी वाया कमांद हल्के वाहनों के लिए खुल चुका है , कुल्लू – पंडोह अभी भी पंडोह डैम के पास बंद है ,कुल्लू -मंडी वाया चैलचौक सुंदरनगर से पंडोह तक खुल चुका है | प्रशासन ने सभी लोगो से इस आपदा की घडी में सहयोग की अपील की है और कहा है की अन्य मार्गो की बहाली का कार्य भी प्रग्रति पर है जल्द ही अन्य मार्गों पर भी यातायात आरम्भ कर दिया जाएगा

Author: Kullu Update
Post Views: 1,106



