कुल्लू अपडेट,पुलिस थाना कुल्लू के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी मनीकर्ण में दिनाकं 18.08.2023 को पुलिस टीम ने शाघणा पुल के समीप गश्त के दौरान मन बहादुर सिंह (37 वर्ष) पुत्र दतो सिंह गांव पालिका बार्ड न0 4 (बारी-कोट), जिला जाजर कोट आँचल भेरी नेपाल हाल किरायेदार तारा चन्द गांव चोझ डाकघर मनीकर्ण ज़िला कुल्लू के कब्जे से 2 किलो 7 ग्राम चरस/ कैनबिस बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। आगामी अन्वेषण जारी है।

Author: Kullu Update
Post Views: 849



