Search
Close this search box.

दिव्यांग बच्चों के द्वारा बनाई गयी राखियां,कुल्लू कान्वेंट स्कूल की छात्राओं ने खरीदी

कुल्लू अपडेट, नवचेतना स्पेशल स्कूल कुल्लू और चारु फाउंडेशन के द्वारा दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है जिसके तहत दिव्यांग बच्चों को राखियां तैयार करने के लिए सामान उपलब्ध करवाया गया था और अब दिव्यांग बच्चों के द्वारा राखियां बनाई गयी है | दिव्यांग बच्चो के द्वारा बनाई गयी राखियों को बेचने के लिए कारसेवा संस्था सहयोग कर रही है जिसके तहत संस्था के द्वारा जिला कुल्लू के सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों से संपर्क साधा जा रहा है और आज इस अभियान की शुरुआत कुल्लू शहर के कुल्लू कान्वेंट स्कूल ढालपुर से की गयी जिसमें की चारु फॉउण्डेशन और नवचेतना स्पेशल स्कूल की ओर से स्टाल लगाया गया जिसमें की राखियों को रखा गया था स्कूल के अध्यापकों और छात्रों द्वारा राखियों को खरीदा गया और लगभग 1000 रूपये की राशि एकत्रित की गयी | स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने कहा की उन्हें दिव्यांग बच्चो के हाथों से बनी राखियां खरीद कर बहुत अच्छा लग रहा है वे आगे भी अपनी और से दिव्यांग बच्चो की मदद करेंगे साथ ही उन्होने लोगो से भी दिव्यांग बच्चों के हाथों से बनी राखियां खरीदने का आवाहन किया |

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज