Search
Close this search box.

जिला प्रशासन कुल्लू ने अधिक मूल्य लेने पर कुल्लू शहर में सब्जी विक्रेताओं से 29 क्विंटल 35 किलो सब्जी जब्त

कुल्लू अपडेट, उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने आज यहां बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कुल्लू द्वारा आज कुल्लू शहर में सब्जियों की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान 15 सब्जी विक्रेता सब्जियों की खरीद के बिल प्रस्तुत नहीं कर पाए। तथा कुछ दुकानों पर सब्जियों के ज्यादा मूल्य वसूलने के मामले भी सामने आए ।उन्होंने बताया कि कुछ दुकानों पर दुकानदारों द्वारा मूल्य सूची भी प्रदर्शित नहीं की जा रही थी।
उन्होंने बताया अधिक मूल्य वसूलने ,खरीद बिल प्रस्तुत करने में असमर्थ रहने व मूल्य सूची प्रदर्शित न करने जैसी अनियमितताओं के कारण विभाग के अधिकारियों द्वारा इन दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मौके पर ही 124 200 रुपए मूल्य की 29 क्विंटल 35 किलोग्राम सब्जी जब्त की गई। साथ ही इन दुकानदारों को समाहर्ता द्वारा कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए। विभाग के अधिकारियों ने दुकानदारों को मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश दिए

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज