Search
Close this search box.

बागवानों,किसानों व आम जनता की सुविधा के लिए कुल्लू हेल्पलाइन एवं व्हाट्सअप नंबर- 82196-81608

कुल्लू अपडेट,पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा ने आज यहाँ बताया कि आम जनता,किसानों व बागवानों की सुविधा के लिए कुल्लू पुलिस द्वारा एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।जिसका हेल्पलाइन एवं व्हाट्सअप नंबर- 82196-81608 है।उन्होंने कहा कि यह नियंत्रण कक्ष जो 24×7 सेवा के लिए उपलब्ध रहेगा।इस हेल्पलाइन नंबरपर कोई भी ब्यक्ति मंडी – कुल्लू सड़क से सम्बंधित जानकारी हासिल कर सकेगा।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कुल्लू से मंडी -कुल्लू सड़क संबंधी सभी आवश्यक जानकारी उपरोक्त नंबर तथा कुल्लू पुलिस के फेसबुक पेज से हासिल की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विभिन जिलों सहित कुल्लू जिले में भी भारी बारिश, बाढ़ व भूस्खलन से कुल्लू से मंडी के बीच राष्ट्रीय उच्चमार्ग व अन्य दोनों वैकल्पिक मार्ग भूस्खलन तथा पत्थर इत्यादि गिरने के कारण यातायात के लिए कई स्थानों पर अवरुद्ध हो रहे हैं। जिस कारण सुचारू रूप से यातायात संचालन में कठिनाई आ रही है। और जिसके परिणामस्वरूप आम लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
वर्तमान में कुल्लू से मंडी को जोड़ने वाला राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर पंडोह बांध के निकट सेल्फी पॉइंट से बांध के दाहिने छोर तक एक वैकल्पिक मार्ग बनाया गया जिस पर वाया गोहर /चेलचौक केवल छोटे वाहनों (कार/पिकअप) की आवाजाही आरंभ गई है।
उन्होंने कहा कि ओर दूसरी ओर कुल्लू से मंडी वाया कंडी –कमाँद भारी वाहनों (क्षमता नौ टन केवल) की आवाजाही के लिए चालू है। कुल्लू से मंडी (वाया कंडी –कमाँद मार्ग की दशा ठीक न होने के कारण तथा मुरम्मत के लिये सम्बन्धित विभाग को पर्याप्त समय देने हेतु एक निर्धारित समय सारिणी के हिसाब से यातायात को संचालित किया जा रहा है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज