कुल्लू अपडेट मंडी पुलिस की ओर से जानकारी दी गयी है कि पंडोह डैम सड़क में काम जारी है लेकिन काफी काम करने को है शाम 4:00 बजे के आसपास ही यह सड़क बहाल हो पाएगी, कुल्लू से मंडी की तरफ जाने वाली भारी संख्या में गाड़ियां पंडोह कैंची मोड तथा औट में इकट्ठी हो गई है, औट में करीब 500 गाड़ी आ चुकी है अब और गाड़ियां लगाना संभव नहीं है, कृपया बजौरा के आसपास फोरलेन पर नाका लगाकर औट की साइड आने वाली गाड़ियों को वहीं रोक दिया जाए, यदि और गाड़ियां औट में आ जाती हैं तो NH चोक हो जाएगा, ऐसी स्थिति में पंडोह सड़क खुलने के बाद भी दो-तीन घंटे जाम खुलवाने में लग जाएंगे।

Author: Kullu Update
Post Views: 1,482



