Search
Close this search box.

नेचर पार्क बबेली के नज़दीक हरियाणा निवासी दो युवक 41 ग्राम हेरोईन/चिट्टा सहित गिरफ्तार 

कुल्लू अपडेट, नशे के खिलाफ कुल्लू पुलिस का अभियान ज़ोरों पर है। कुल्लू पुलिस ने आज बबेली नेचर पार्क के समीप दीदरी नाला में गश्त के दौरान 38 वर्षीय मुनीष कुमार पुत्र श्री यशवीर निवासी बन्देपुर कलौनी, ड्रेन न0-06 परमहंस स्कूल वाली गली, सोनीपत (हरियाणा) व सुनील शर्मा (40 बर्ष) पुत्र श्री धर्मपाल शर्मा निवासी हाउस न0-103, राजलूगढ़ी डा0 राजलूगढ़ी तह0 गन्नौर जिला सोनीपत (हरियाणा) के कब्जा से 41 ग्राम हेरोइन/ चिट्टा बरामद किया है । आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर कुल्लू में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। इस मामले में आगामी कार्यवाही जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज