Search
Close this search box.

आज मंडी कुल्लू सड़क वाया पंडोह डैम सड़क मरम्मत हेतु बंद,नहीं होगी वाहनों की आवाजाही

कुल्लू अपडेट,मंडी पुलिस की ओर से जानकारी दी गयी है कि पंडोह डैम की सड़क से विभिन्न प्रकार के करीब 300 वाहनों को आज मंडी तथा कुल्लू दोनों तरफ को निकाला गया लेकिन इसे दुबारा मरम्मत हेतु बंद कर दिया गया है ।
पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों के द्वारा इस रोड से लोडेड गाड़ियां, चाहे छोटी हो या बड़ी, को पंडोह डैम की इस सड़क से निकालने के लिए मना किया जा रहा है क्योंकि नई सड़क को 2 दिन पहले ही डंप किए गए कच्ची भूमि के ढेर को काटकर निकाला गया है जो कि लगातार बैठ रही है, लेकिन खाली गाड़ियों के लिए उपयुक्त है।
बजौरा से 7:00 बजे शाम नौ टन तक की लोडेड गाड़ियों को कटौला होते हुए मंडी भेजा जाएगा अत: औट पहुंच चुकी सभी लोड गाड़ियों से गुजारिश है कि वे बजौरा चले जाएं क्योंकि डैम से जाना आज मुमकिन नहीं है ।
इसी प्रकार पंडोह डैम के पास खड़ी कुल्लू जाने वाली लोड गाड़ियां भी कमांद कटौला रोड को चली जाएं।
सभी खाली(unladen) repeat खाली गाड़ियों(खाली ट्रकों सहित लेकिन 6 टायर से ऊपर के नहीं) को डैम से दोनों तरफ को भेजा जाएगा लेकिन बीच-बीच में मरम्मत के काम हेतु सड़क को बंद किया जा रहा है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज