Search
Close this search box.

मनाली विधानसभा कांग्रेस ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को जन्मदिन पर दी श्रद्धांजलि

कुल्लू अपडेट,मनाली विधानसभा कांग्रेस द्वारा मनाली विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिन उपलक्ष्य पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ विशेष तौर पर उपस्थित रहे। मनाली कांग्रेस अध्यक्ष ने इस अवसर पर संबोधन में कहा की राजीव गांधी की ही वजह से देश में दूरसंचार क्रांति संभव हो पाई थी और इनके प्रयासों से एमटीएनएल की स्थापना हुई थी। वोट देने की उम्र की सीमा 18 वर्ष निश्चित की गई थी जिससे देश के युवाओं की भागीदारी लोकतंत्र में और बढ़ सके। कंप्यूटर क्रांति को देश में लाने वाले भी राजीव गांधी ही थे जिस वजह से देश में विकास को और भी तीव्र गति मिली। राजीव गांधी की जयंती पर उनके चित्र को पुष्प अर्पित कर के श्रद्धांजलि दी गई ओर उन के द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का कांग्रेसजनो ने प्रण लिया। इस अवसर पर विधायक भूवनेश्वर गौड़ ने अपने संबोधन में कहा की राजीव गांधी जैसे नेता विरले ही होते हैं जो देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देते हैं उन्होंने कहा की राजीव गांधी की नीतियों के कारण ही भारत में विकास की गति को तीव्रता मिली थी। गौड़ ने कहा की बाढ़ से मनाली में हुए नुकसान की भरपाई करने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है लोगों को फौरी राहत दी जा रही है और जितने भी लिंक रोड धंस गए हैं उन्हें भी सही किया जा रहा है उन्होंने केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से आग्रह किया की राष्ट्रीय उच्चमार्ग की स्थिति सुधारने के कार्य में तेजी लाई जाए जिससे सेब सीजन में लोगों को असुविधा न हो क्योंकि कुछ ही समय में सेब सीजन अपने पूरे उफफान पर होगा और आगे पर्यटक सीजन भी शुरू होने बाला है ऐसे में राष्ट्रीय उच्च मार्ग का ठीक होना जरूरी है। मनाली कांग्रेस द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा सेब का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने पर प्रदेश सरकार ओर मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी कहा गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव देवेंद्र नेगी, जिला परिषद उपाध्यक्ष बीर सिंह ठाकुर, जिला परिषद सदस्य अरुणा ठाकुर, कुल्लू जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोरमा बोध, इंटक प्रदेश प्रवक्ता डी आर जोशी, कुल्लू जिला अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष सतीश चंद, कुल्लू जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हीरा लाल विभू, मनाली महिला कांग्रेस अध्यक्षा आलमी ठाकुर, हिमाचल महिला कांग्रेस महासचिव पुष्पा कटोच, अल्पसंख्यक सेल अध्यक्ष फतेह चंद, एस टी सेल के अध्यक्ष प्रेम लाल, मनाली शहरी कांग्रेस अध्यक्ष तारु नेगी, मनाली कांग्रेस महासचिव रोशन लाल शर्मा, दिनेश ठाकुर सचिव मनाली कांग्रेस, मनाली कांग्रेस सचिव नेस राम कायस्थ, प्रदीप ठाकुर, गंगा राम,डॉक्टर देव नलवा, ईश्वर चंद, पुष्पा, प्यारे राम, लोत राम, रविदास, जगदीशदेशी , मिलु उपाध्याय,कृष्ण लाल शर्मा, लाल चंद, ओम चंद, युवराज, लोत राम,दुर्गादास इत्यादि सैंकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज