Search
Close this search box.

शिमला में जेपी नड्डा,अनुराग संग सीएम सुक्खू की बैठक,केंद्र सरकार से विशेष राहत पैकेज की मांग

कुल्लू अपडेट,शिमला में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में आपदा से हुए भारी नुकसान के संबंध में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ विस्तृत चर्चा की।बैठक के दौरान आपदा से प्रदेश में हुए भारी नुकसान की विस्तृत जानकारी दी।राज्य में स्थितियां सामान्य करने के प्रदेश सरकार के प्रयासों को बल देने के लिए केदारनाथ और भुज त्रासदियों की तर्ज पर वित्तीय सहायता प्रदान करने की अपील की। इस मौके पर नड्डा और अनुराग ठाकुर को अवगत करवाया कि केंद्र सरकार की वर्तमान राहत नियमावली के अनुरूप वित्तीय प्रावधान हिमाचल प्रदेश में हुए नुकसान की पूर्ति के लिए अपर्याप्त है I इसके दृष्टिगत राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों और आपदा की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज का आग्रह किया। केंद्र सरकार से एसडीआरएफ के तहत शेष 126 करोड़ रुपये की राशि शीघ्र प्रदान करने का भी आग्रह किया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज