कुल्लू अपडेट कुल्लू शहर के सरवरी में युवती ने मनचले युवक को थप्पड़ जड़ दिया।मनचला दो लड़कियों को छेड़ने की कोशिश कर रहा था।दोनों लड़कियां एक दुकान के बाहर लगे सामान की खरीदारी कर रही थीं।इस बीच मनचला युवक आया और सामान खरीद रहीं लड़कियों को छेड़ने लगा। कुछ देर के बाद लड़कियां वहां से दूसरी जगह चली गईं लेकिन मनचला उनके पीछे आ गया।इस पर एक युवती ने मनचले के मुंह पर तमाचा जड़ दिया। यह सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई।

Author: Kullu Update
Post Views: 6,871



