टेक अपडेट, नेटफ्लिक्स ने अब अपनी पासवर्ड शेयरिंग सुविधा को बंद कर दिया है | जिसके कारण यूजर अब अपने दोस्तों और रिश्तेदारो के साथ नेटफ्लिक्स अकाउंट का पासवर्ड शेयर नहीं कर सकते | लेकिन अब रिलायंस जिओ के शानदार प्लान की वजह से आपको नेटफ्लिक्स अकाउंट की सब्सक्रिप्शन नहीं लेनी पड़ेगी | जिओ अब अपने 1099 और 1499 प्लान के साथ नेटफ्लिक्स की फ्री सब्सक्रिप्शन उपलब्ध करवा रहा है | जिओ के इस प्लान के साथ 3 महीने के लिए नेटफ्लिक्स का एक्सेस मिलता है साथ ही साथ इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कालिंग और एसएमएस की सुविधा भी मिलती है | 1099 वाले प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा और 84 दिन की वैलिडिटी के साथ नेटफ्लिक्स एक्सेस मिलता है और जिओ के 1499 रूपये वाले प्लान में 3जीबी डाटा मिलता है | इस प्लान के साथ टीवी या लैपटॉप पर भी आप नेटफ्लिक्स एक्सेस कर सकते है |

Author: Kullu Update
Post Views: 325



