Search
Close this search box.

कुल्लू के बजौरा एवं बंजार में विकलांगता पहचान कार्यशाला आयोजित

कुल्लू अपडेट ,आश बाल विकास केन्द्र द्वारा आंगनवाड़ी वृत्त बजौरा और बंजार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के लिए एक दिन की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को दिव्यांगता कि पहचान सबंधी जानकारी देना तथा सांफिया फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग बच्चों के विकास के लिये दी जाने बाली थैरेपी सेवाएँ एवं अन्य सेवाओं के बारे जानकारी देना रहा ।जिस अवसर पर बंजार में सीडीपीओ चंपा देवी एवं प्रयवेक्षक इंदिरा देवी तथा बजौरा में प्रयवेक्षक अंकेश अवस्थी  मुख्य रुप से कार्यशाला में उपस्थित रहे उन्होंने महत्पूर्ण जानकारी देने के लिए संस्था का धन्यवाद जताया। बीजू , कार्यक्रम प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि बजौरा में साम्फ़िया फ़ाउंडेशन के निदेशक डॉ० श्रुति भारद्वाज के नेतृत्व में टीम नें दिव्यांगता पर प्रकाश डाला वहीं बंजार में फाउंडेशन के फ़िजियोथेरेपिस्ट डॉ० अनु राणा के नेतृत्व में टीम नें दिव्यांगता के बारे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरूक किया । बता दें कि सांफिया फाउंडेशन ज़िला कुल्लू में पिछले चार वर्षों से दिव्यांग बच्चों को विभिन्न तरह की थैरेपी सेवाएँ प्रदान कर रहा है जैसे फिजियोथैरेपी,ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पीच थेरेपी एवं स्पेशल एजुकेशन आदि।इस अवसर सांफिया फाउंडेशन की तरफ़ से डॉ० आर्य एम ,धनेश्वरी ठाकुर,निशा,मान चंद एवं टेक चंद आदि मौजूद रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज