कुल्लू अपडेट ,पिछले कुछ समय से भारी बारिश के कारण हिमाचल के कई हिस्सों में लगातार तबाही का मंजर देखने को मिला है। बारिशों का दौर अभी भी जारी है फिलहाल कुल्लू पुलिस की तरफ से एक बार फिर से अपडेट जारी की गयी है जिसमें उन्होने कुल्लू से मंडी जाने वाले रास्तों के बारे में बताया है | कुल्लू – मंडी वाया पंडोह रोड हल्के वाहनों के लिए खुल चुका है परन्तु इसे किसी भी समय बंद किया जा सकता है | कुल्लू – मंडी वाया कमांद फिलहाल शाम 6 बजे तक बंद है | कुल्लू -मंडी वाया चैलचौक सभी तरह के वाहनों की आवाजाही के लिए खुला है | प्रशासन ने सभी लोगो से इस आपदा की घडी में सहयोग की अपील की है |

Author: Kullu Update
Post Views: 2,929



