कुल्लू अपडेट,बरसात का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। बीते महीने भारी बारिश और बाढ़ के कारण बहुत से परिवार बेघर हो गए। उनमें से बहुत परिवार ऐसे हैं, जिनके घरों में दरारें आ चुकी है, कुछ लोगों के घरों में मलवा और कुछ लोगों के घर में डंगा गिर चुका है।उनमें से कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिनके घरों के नीचे से जमीन खिसक चुकी है। इन लोगों के घर अब रहने लाइक नहीं रहे हैं। घर कभी भी गिर सकते हैं।
पिछले कुछ महीने से आपदा पीड़ित यह बेघर लोग लगातार कार सेवा दल संस्था के कार्यालय में रोजाना अपनी समस्याएं लेकर आ रहे हैं। जिनके घर के साथ सामान भी बह गया है। पिछले महीने संस्था द्वारा लगभग 250 लोगों को राशन वितरित किया गया और 80 परिवारों को घर की जरूरतों का सामान दिया गया। बीते कुछ महीनो से यही सिलसिला संस्था द्वारा चल रहा है।
अभी संस्था द्वारा लगभग 30 से 35 लोग चिन्हित किए गए थे। जिनमें से 6 परिवारों को गुरुद्वारा सिंह सभा कुल्लू में बुलाया गया। वहां पर इन परिवारों को घर की जरूरत का सामान व राशन बांटा गया। प्रभावित परिवारों में से सरजी देवी गाँव काइस, शाजी देवी w/o सुरेंद्र कुमार गाँव गांधीनगर, सुभाष चंद s/o मेहर चंद गाँव क्लाथ, पार्वती w/o लाल चंद गाँव लंबीझोड़, जॉमी देवी w/o हुकम राम गाँव लंबीझोड़, कमला देवी w/o किशन चंद रुआड़ू से परिवार शामिल रहे। कार सेवा दल संस्था जनता के सहयोग से घरेलू सामान की किट बनाकर प्रभावित परिवारों को देती है। इन किटों में बड़ा ट्रक, गैस चूल्हा, गद्दे, रज़ाइयाँ, तकिया, कंबल, छतरी, राशन बॉक्स, चप्पल 3-3 जोड़ी, हॉट केस व राशन वाटर कूलर, गरम सूट, जैकेट , कुकर, बर्तन किट, छत के लिए टिन की चद्दरें, सीमेंट, ब्लॉक, तिरपाल, चटाई इत्यादि सम्मान शामिल होता है।इस नेक कार्य में कार सेवा दल संस्था व गुरुद्वारा सिंह सभा कुल्लू के सदस्य मौजूद रहे।




