कुल्लू अपडेट, विश्व कल्याण कामना के लिए सिमसा गांव स्थित देवता कार्तिक स्वामी मंदिर प्रांगण में गायत्री महायज्ञ का आयोजन दिनांक 21 अगस्त 2023 से 25 अगस्त 2023 तदनुसार भाद्रपद शुक्ल पंचमी से प्रारंभ होकर नवमी तिथि को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। इसी दिन विशाल भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा इस अवसर पर आसपास के देवी देवता जिनमें हिडिंबा माता,सियाल स्थित महादेव (विग्रह रूप,रथारूढ़),शंख नारायण नसोगी, महामाई माता कन्याल, वीरनाथ पारशा, शांडिल्य ऋषि शलीण तथा गुरु वशिष्ठ सम्मिलित हुए हैं। अनुष्ठान में 9 ब्राह्मण पूजा पाठ में बैठे हुए हैं और देवता की समूची हार(प्रजाजन) इस अवसर पर देव सेवा में लगी है। देवता कार्तिक स्वामी के कारदार श्री युवराज ने बताया कि इस प्रकार के अनुष्ठान प्रायः देव स्वीकृति से ही प्रतिवर्ष आयोजित होता है। समस्त हारियान इस अनुष्ठान को संपन्न करने के लिए तन मन से जुटे हुए हैं ।




