कुल्लू अपडेट ,कुल्लू पुलिस ने एक अपडेट जारी की है जिसमें उन्होने बताया है की मण्डी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू-मण्डी वाया पण्ड़ोह सड़क में पण्ड़ोह कैंची मोड़ के पास सड़क रात को हुई बारिश के कारण यह सड़क कच्ची व दलदल वाली बन गई है, जिस कारण वाहन बहुत ही धीरे और मुश्किल से निकल पा रहे हैं अतः यातायात जाम की समस्या आ रही है । उन्होने कहा है की यदि इस सड़क पर कोई भी वाहन पलटता है तो वह सीधे पंडोह डैम के पीछे गहरे दरिया में गिर सकता है इसलिए यात्रियों तथा उनके वाहनों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता है अतः उन्होने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे कुल्लू-मण्डी वाया कमांद सड़क का अधिक प्रयोग करें । इसलिए जनता की सुविधा के लिए मण्डी की तरफ से सभी वाहनों को कुल्लू-मण्डी वाया कमांद सड़क से कुल्लू की ओर भेजा जा रहा है । मण्डी से आने वाले ये वाहन जब बजौरा पहुंच जाएगें इसके बाद ही बजौरा की तरफ से सभी वाहनों को कुल्लू-मण्डी वाया कमांद सड़क से मण्डी की ओर भेजा जाएगा।




