कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस की ओर से जानकारी दी गयी है कि कुल्लू मंडी वाया पंडोह सड़क कई स्थानों पर लैंडस्लाइड के कारण बंद है और कुल्लू मंडी वाया कमांद सड़क घोडा फार्म और नागनाला में लैंडस्लाइड के कारण बंद है.कुल्लू पंडोह चैलचौक ,गोहर सुंदरनगर सड़क भी बंद है.कुल्लू पुलिस के द्वारा लोगो से अपील कि गयी है कि लोग बारिश के दौरान बेवजह यात्रा करने से बचें और खुद को सुरक्षित रखें।वही एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि लोगो की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और पुलिस हमेशा जिसके लिए हमेशा तत्पर है.

Author: Kullu Update
Post Views: 1,544



