कुल्लू अपडेट,हिमाचल प्रदेश सरकार की मंत्रिमंडल की बैठक आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित की गई। मंत्रिमंडल की बैठक में बरसात के इस मौसम में राज्य में भारी बारिश के कारण हुई जानमाल की व्यापक क्षति पर दुख व्यक्त किया गया तथा इस आपदा में काल का ग्रास बने लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। राजस्व विभाग ने आपदा प्रबंधन और सार्वजनिक एवं निजी सम्पत्ति को हुए नुकसान पर एक विस्तृत प्रस्तुति भी दी।बैठक में हिमाचल प्रदेश विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता 65 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रुपये करने को भी स्वीकृति प्रदान की गई | जिसके तहत अब विधवा पुनर्विवाह योजना में 2 लाख रूपये की सहायता दी जाएगी |

Author: Kullu Update
Post Views: 809



