Search
Close this search box.

कुल्लू पुलिस दे रही समय समय पर रोड अपडेट आइये जानें क्या है हाल

कुल्लू अपडेट, बारिशों का दौर एक बार फिर से जारी है | पिछले कुछ समय से भारी बारिश के कारण हिमाचल के कई हिस्सों में लगातार तबाही का मंजर देखने को मिला है।बीती रात को जिला कुल्लू में भारी बारिश हुई है जिसके कारण कई रास्ते बंद हो चुके है ,जिला कुल्लू पुलिस की ओर से जानकारी दी गयी है कि कुल्लू मंडी वाया पंडोह सड़क कई स्थानों पर लैंडस्लाइड के कारण बंद है और कुल्लू मंडी वाया कमांद सड़क लैंडस्लाइड के कारण बंद है.कुल्लू पंडोह चैलचौक ,गोहर सुंदरनगर सड़क भी बंद है.कुल्लू पुलिस के द्वारा लोगो से अपील कि गयी है कि लोग बारिश के दौरान बेवजह यात्रा करने से बचें और खुद को सुरक्षित रखें।वही एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि लोगो की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और पुलिस हमेशा जिसके लिए हमेशा तत्पर है

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज