कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू के आनी बस स्टैंड के समीप आठ भवन जमींदोज हो गए हैं। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं है। गौर रहे कि एक सप्ताह पूर्व आनी के नए बस स्टेंड के साथ बने करीब चार भवन और उसके पीछे चार रिहायशी मकानों में दरारें आने के बाद प्रशासन द्वारा इन भवनों को अनसेफ घोषित किया गया था। प्रशासन ने सभी को मकान खाली करने के निर्देश दिए थे। मिली जानकारी के अनुसार सभी भवन खाली करवा दिए गए थे। वीरवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे ये सभी अनसेफ भवन जमींदोज हो गए।इनमे से दो भवनों में दो बैंक शाखाएं एसबीआई और कांगड़ा बैंक की चल रहीं थी। जबकि करीब 30 दुकानें भी थी।

Author: Kullu Update
Post Views: 705



